मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में और ठंडक बढ़ने के आसार

मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में और ठंडक बढ़ने के आसार

इटारसी। नवंबर माह बीत चुका, दिसंबर के प्रारंभिक तीन दिन गुजरने के बावजूद अपेक्षित ठंड नहीं पड़ी है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि इस वर्ष संभवत: ठंड कम ही रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड बढऩे के आसार जताये हैं।

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में तेज ठंड पड़ रही है। नर्मदापुरम के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी पारा काफी नीचे है, बावजूद इसके शेष जिले में ठंड का अपेक्षाकृत कम असर है। दिन में तापमान कम लेकिन रात में अधिक रहता है। दिन में धूप भली लगने लगी है, शाम के बाद मौसम गर्म कपड़ों वाला हो जाता है।

जिले में पचमढ़ी को छोड़कर अन्य जगह तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर की तरफ से आ रही बर्फीली हवा का असर भी देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री नौगांव में रिकॉर्ड किया गया है।

इन जिलों में तापमान में गिरावट

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक तपमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। शहडोल संभाग में तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। तो कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!