नर्मदापुरम। भावी पीढ़ी में नैतिक मूल्यों, मानवीय दृष्टिकोण और भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से शनिवार को नर्मदापुरम जिले में ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में जिले के 280 विद्यालयों और 8 महाविद्यालयों के लगभग 11 हजार छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। नर्मदापुरम जिला समन्वयक अनुराग मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल सामान्य ज्ञान परखना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, महान विभूतियों के जीवन और संस्कारों से अवगत कराकर उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाना है।
जिले भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा को सुव्यवस्थित व अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य परीक्षा संयोजक चंद्र मोहन गौर, तुलसीराम बावरिया, संतोष कुमार यादव और यू. के. सिंह के नेतृत्व में यह महा-अभियान चलाया गया।तहसील स्तर पर इटारसी से देवेंद्र जिनोरिया, राजेश चौरे, कमल किशोर पाटीदार व अन्य; माखन नगर (बाबई) से संदेश अग्रवाल व प्रशांत सोनी; सुहागपुर से एच. पी. मांधाता; पिपरिया से सुबोध बारोलिया व संतोष राय; बनखेड़ी से कैलाश राय; सिवनी मालवा से कमलेश लोवंशी व राजेश यादव और डोलरिया से मुकेश राजपूत ने अपनी-अपनी टीमों के साथ कमान संभाली।











