---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

अग्रवाल समाज के अखिल भारतीय सम्मेलन में 200 से अधिक युवक युवतियों ने दिया परिचय

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

510 लड़कियों व 630 लड़कों सहित 1140 बायोडाटा का हुआ पत्रिका में प्रकाशन व विमोचन

  • उच्च शिक्षित, घरेलू युवतियों को भी एकल परिवार, मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब वाले की तलाश

इटारसी। अग्रवाल समाज इटारसी द्वारा तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में आयोजित सातवा अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती निशुल्क परिचय सम्मेलन रविवार को इटारसी के द पार्क रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विशिष्ट अतिथि विपिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ और परिचय पुस्तिका का विमोचन किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रासांगिकता पर प्रकाश डाला। स्वागत उद्बोधन गुलाबचंद अग्रवाल, अध्यक्षीय भाषण मंडल अध्यक्ष सुरेश गोयल ने दिया। प संयोजक राजेश आरबी अग्रवाल ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में देश भर से आए कुल 1500 अग्र बंधुओं, महिलाओं ने भाग लिया। करीब 200 युवतियों व युवकों ने मंच से अपना परिचय देते हुए अपने भावी जीवन साथी के रूप में अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कई युवतियों ने एकल परिवार और मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी पेशा को प्राथमिकता दी तो कुछ युवतियों ने बिजनेसमेन युवकों को अपनी पहली पसंद बताया। युवकों ने अपना परिचय देते हुए अपने भावी जीवन साथी के रूप में जॉब वाली लड़की के साथ घरेलू लड़की को भी अपनी पसंद के रूप में बताया। युवतियों ने अपनी पसंद के बारे में बताया कि उनका जीवनसाथी ऐसा हो जो उनकी केयर करें। उनका परिवार के सदस्यों को पूरा मान सम्मान दें। एकल परिवार व बड़े शहर में मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी पेशा होने से आसानी रहेगी। वहीं छोटे शहरों से आई युवतियों की प्राथमिकता बिजनेस से जुड़े युवकों की थी। उद्घाटन समारोह का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल ने व आभार प्रदर्शन मंडल सचिव गुलाबचंद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग दीपक हरिनारायण अग्रवाल, पंकज गोयल, बृजेश अग्रवाल रोनक सिंघल ने दिया।

इस अवसर पर प्रकाशित पत्रिका में कुल 1140 बायो डाटा का प्रकाशन हुआ जिसमें 510 युवतियां और 630 युवकों को शामिल किया है। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, गौरव मित्तल, अर्पित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, प्रकाश लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मनोज मानकचद नाथूराम अग्रवाल, राकेश उत्तमचंद अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, हिना गोयल मोनिका अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, घनश्याम दास अग्रवाल लाला, दीपक जीडी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अंजीव अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, प्रियंक गोयल, विवेक रामलाल, मनीष ओमप्रकाश, मुकेश नर्मदा मिल, प्रदीप अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, कामेश अग्रवाल बबलू अग्रवाल, अनिल मित्तल, हरीश अग्रवाल, महेश अग्रवाल नर्मदा, अर्चना अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, प्रलभ अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल आदि मातृ शक्ति उपस्थित थीं। उक्त जानकारी प्रवक्ता संजय शिल्पी, सह प्रवक्ता राहुल बसंत अग्रवाल ने दी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.