---Advertisement---

‘नमो फिट इंडिया’ की साइकिल रैली में 400 से अधिक साइकिलिस्टों ने लिया हिस्सा

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ‘नमो फिट इंडिया – संडेज़ ऑन साइकिल’ अभियान के तहत, आज इटारसी में एक साइकिल रैली का सफल आयोजन किया। रैली का नेतृत्व एसडीएम टी. प्रतीक राव (आईएएस) ने किया, जिन्होंने युवाओं और शहरवासियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 3.5 किलोमीटर तक साइकिल चलाई।

रैली में शहर और आसपास के क्षेत्रों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने जोश के साथ भाग लिया, जिन्होंने फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

रैली का उद्देश्य और प्रबंधन

इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और खेलों के प्रति प्रेरित करना था। रैली का पूरा प्रबंधन भोपाल जिला साइक्लिंग एसोसिएशन (BDCA) ने संभाला, जिसमें सीपीई इंडियन आर्मी, विभिन्न सरकारी विभागों, पुलिस प्रशासन, और नगर पालिका कार्यालय का भी विशेष सहयोग रहा।BDCA के सचिव डॉ. विशाल सिंह सेंगर ने इस अवसर पर कहा कि ‘नमो फिट इंडिया’ मूवमेंट एक अनोखा अभियान है जो युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल फिटनेस की आदत विकसित होती है, बल्कि खेल के प्रति नई पीढ़ी का उत्साह भी बढ़ता है।

साइक्लिंग कोच और बीडीसीए के कोषाध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने कहा कि इस रैली का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य उन युवा प्रतिभाओं की पहचान करना है जो भविष्य में पेशेवर साइकिलिंग में अपना नाम रोशन कर सकते हैं।

प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्था

आयोजकों ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की थीं। इसमें टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट, और एक्शन फोटोग्राफ्स शामिल थे। रैली के दौरान एक मजेदार ज़ुम्बा डांस सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी का उत्साह बढ़ाया। सबसे खास बात यह रही कि वन रिहैब 24×7 द्वारा प्रतिभागियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश और भी पुख्ता हुआ।

इस आयोजन में एसडीएम टी. प्रतीक राव, तहसीलदार शक्ति तोमर, : वन रिहैब 24×7 के डायरेक्टर डॉ. राकेश पांडे ने स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दिया। सिटी थाने के उप निरीक्षक केएन रजक ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। डॉ. राकेश पांडे ने एसडीएम टी. प्रतीक राव, तहसीलदार शक्ति तोमर और उप निरीक्षक के.एन. रजक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।इस रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.