इटारसी। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से जिले में वर्षा का दौर चल रहा है। आसमान पद छाये बादलों के कारण सूर्य के दर्शन दुर्लभ हो गये हैं। पिछले चौबीस घंटे से जिले के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। सबसे अधिक 180.8 मिमी वर्षा बनखेड़ी में दर्ज की गई है। जिले की हर तहसील में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक वर्षा हो चुकी है।
वर्षा पिछले 24 घंटे में
नर्मदापुरम 15.1 मिमी, सिवनी मालवा 29 मिमी, इटारसी 50.2 मिमी, माखननगर 2 मिमी, सोहागपुर 17 मिमी, पिपरिया 56.8 मिमी, बनखेड़ी 180.8 मिमी, पचमढ़ी 73.4 मिमी और डोलरिया 37.1 मिमी।
अब तक कुल वर्षा
नर्मदापुरम 393.7 मिमी, सिवनी मालवा 188 मिमी, इटारसी 185.6 मिमी, माखननगर 133 मिमी, सोहागपुर 229 मिमी, पिपरिया 323.2 मिमी, बनखेड़ी 467 मिमी, पचमढ़ी 379.8 मिमी और डोलरिया 202.7 मिमी।
बांध और सेठानी घाट का जलस्तर
- सेठानी घाट 939.4/967 फीट
- तवा बांध 1125.60/1166 फीट
- बरगी बांध 417.25/422 मीटर
- बारना बांध 344.46/348 मीटर



























