---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

इटारसी में चार इंच से ज्यादा वर्षा, तवा बांध के 9 गेट खोले गए

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। तहसील इटारसी में चार इंच से अधिक वर्षा हुई है। लगातार बारिश के बाद तवा बांध के नौ गेट 10 फ़ीट ऊंचाई तक खोले गए हैं। बांध के इन 9 गेटों से 146538 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। अभी तवा बांध का वर्तमान लेवल सुबह 8:00 बजे 1163 फीट दर्ज़ किया गया है। एसडीओ एनके सूर्यवंशी के अनुसार बांध में 90.78 प्रतिशत पानी भर गया है।

बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में इटारसी तहसील में 104.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इटारसी में इस मानसूनी सीजन में अब तक 1377.4 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह से सोहागपुर में 107 मिमी, नर्मदा पुरम में 100.4 मिमी, माखन नगर में 86 मिमी,। डोलरिया में 46.2 मिमी, सिवनी मालवा में 47 मिमी, वर्षा दर्ज की गई है। तहसील बनखेड़ी में 98.6 मिमी, पिपरिया में 107 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। नर्मदा पुरम में नर्मदा के सेठानी घाट का जलस्तर 953.40 फीट पर चल रहा है।
जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शासकीय / अशासकीय/ केंद्रीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में आज 22 अगस्त 2022 का अवकाश घोषित किया है। लगातार बारिश के बाद सुखतवा पुल पर पानी आने से इटारसी से बैतूल के बीच हाईवे पर यातायात बंद हो गया है।

पुल -पुलिया पर पानी होने पर रास्ता पार ना करें

जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण नदी नाले, पुल पुलिया उफान पर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि वे पुल- पुलियों के ऊपर से पानी बहने की दशा में इसे पार न करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को भी निर्देश दिए हैं कि वे सजग रहें, ऐसे नदी नाले पुल पुलियों की निगरानी करें ।
उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शासकीय / अशासकीय/ केंद्रीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में आज 22 अगस्त 2022 का अवकाश भी घोषित किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.