मध्यप्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिले रहेंगे कोहरे की चपेट में

इटारसी। मध्यप्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिले आगामी चौबीस घंटे की अवधि में कोहरे की चपेट में रहेंगे। यानी कल की सुबह यहां कोहरे वाली रहेगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 दिसंबर को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने वाला है। प्रदेश के लगभग सभी जिले शुष्क रहेंगे। भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्य कोहरे की संभावना है।
मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के मौसम पर नजर डाली जाए तो प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा। छतरपुर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा एवं दतिया जिले में शीतल दिन रहा। ग्वालिरय एवं छतरपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा।
शहडोल संभाग में विशेष रूप से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो रीवा संभाग में ज्यादा गिरावट हुई। जबलपुर संभाग में सामान्य से अधिक, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में सामान्य से अधिक, ग्वालियर और सागर संभागों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों में तापमान सामान्य रहे। मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमा 3.4 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया।