---Advertisement---

मां नर्मदा जयंती से पूर्व नपा व्यवस्था बनाने में जुटी

By
On:
Follow Us
  • अतिक्रमण हटाने सीएमओ हेमेश्वरी पटले उतरी सड़क पर

नर्मदापुरम। कलेक्टर के निर्देश पर मां नर्मदा जयंती महोत्सव से पूर्व नगरपालिका द्वारा नगर में व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। सड़क पर दुकान फैलाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमण हटाने स्वयं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले सड़क पर उतरी और दुकानदारों द्वारा सड़क पर फैलाकर किए जा रहे व्यवसाय को अपनी हद में रखने के निर्देश दिए। वहीं कसेरा बाजार क्षेत्र की सड़कों पर लाइन डाली जा रही है। कोई भी दुकानदार लाइन के बाहर अपनी सामग्री रखते पाया जाता है तो उस पर तत्काल जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर मां नर्मदा जयंती से पूर्व नगर को व्यवस्थित किया जा रहा है। मंगलवार को सदर बाजार क्षेत्र में मीना बाजार के संचालक द्वारा सड़क पर सामग्री फैलाकर व्यवसाय किया जा रहा था। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।

इस बात की लगातार शिकायत मिल रही थी। सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण दल के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने मीना बाजार संचालक को सख्त हिदायत देते हुए सड़क पर रखी सामग्री जब्त कराई गई। दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो तत्काल जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.