---Advertisement---

14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

समर्थ आर्मी द्वारा चलाया गया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

होशंगाबाद। समर्थ आर्मी नर्मदापुर नगर के सदस्यों ने वीर सावरकर घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से सदस्यों द्वारा घाट पर स्वच्छता अभियान के साथ साथ जागरूकता अभियान भी चलाया। घाट पर नहाने आए श्रद्धालुओं को समझाइश दी कि माँ नर्मदा को बचाना है और हम सबको मिलकर माँ नर्मदा को स्वच्छा बनाना है। हमारा जीवन ही माँ नर्मदा के द्वार से चल रहा है। इसके उपरांत सदस्यों ने घाट पर ही बैठक कर नगर कार्यकारिणी और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की और रूपरेखा बनाई। समर्थ आर्मी द्वारा 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा, युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए हर घर मे अपने अपने माता पिता की पूजन करके मनाया जाएगा। प्रत्येक घर मे मातृ पितृ दिवस मने इसके लिए संगठन द्वारा सेल्फी अभियान चलाया जाएगा, जिसमे विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए जाएंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भारत मांझी, महिला विंग नगर प्रभारी वैष्णवी चंदेल, मनीषा मेहरा, शिवानी मेहरा, पायल गजक, विक्की मालवीय, सागर संतोरे, विजय कीर, शिवम उपाध्याय, केशव सोलंकी, कुणाल यादव, पृथ्वी मालवीय, पर्व सिंह, वैभव सिंह सोलंकी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!