नर्मदापुरम। मातृशक्ति जागरण मंच गृहणी आयाम द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में समरसता का संदेश देते हुए प्रकृति के दिए विभिन्न खूबसूरत रंगों से महिलाओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और गुलाल तथा फूलों से होली खेली। श्री कृष्ण राधा को याद करते हुए श्री कृष्ण राधा के स्वरूप में बच्चों को तैयार किया।
कार्यक्रम ग्रीन सिटी गार्डन रसूलिया में आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रमुख सत्य कीर्ति राने, विभाग सहसंयोजक मातृशक्ति जागरण मंच आरती शर्मा, किशोरी आयाम प्रमुख दुर्गा भदोरिया, तरुणी विभाग से प्रमुख श्रीमती अमर ज्योति भदोरिया, सरिता ठाकुर सहित समस्त मातृशक्ति एकत्र हुईं। किशोरी आयाम ने सिद्धेश्वर मंदिर कितनी कंपाउंड में भी महिलाओं में होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया बाबई रोड पर तरुणी आयाम ने होली उत्सव मनाया।
इस अवसर पर सत्य कीर्ति राणे ने कहा कि मातृशक्ति गृहकार्य से निवृत्त होकर अन्यत्र समय न गवाएं वरन मातृशक्ति जागरण मंच से जुड़कर राष्ट्र की मुख्य धारा में सेवाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आरती शर्मा ने कहा कि होली खेलने का मतलब केवल रंग गुलाल अबीर से धूम मचाना नहीं है, वरन हमारी अगली पीढ़ी को हमारी इन परंपराओं से जोड़कर धार्मिक पारंपरिक पौराणिक महत्व से भी अवगत कराना आवश्यक है। संचालन स्मिता तोमर ने किया। गीत शैलजा मालवीय ने, संगठन मंत्र श्रीमती भुवनेश्वरी तिवारी और विसर्जन मंत्र श्रीमती ज्योति राजपूत ने लिया।










