इटारसी। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखतवा में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘एक विद्यार्थी एक संकल्प’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में विद्यार्थियों से प्रेरक संवाद कर उन्हें सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा, चरित्र निर्माण और समाज सेवा के लिए सकारात्मक संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया, ताकि उनमें आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके। उत्कृष्ट प्रदर्शन और निष्ठापूर्वक अपने संकल्पों को पूरा करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप ट्रैक सूट, पेन, कंपास बॉक्स और कॉपियां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में मंडल महामंत्री अजय साहू और उपयंत्री रजनीश पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षक जे.एल. चौरे, सुनीता दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका रचना शुक्ला और ऊषा राय का विशेष सहयोग रहा।











