इटारसी। ईश्वर रेस्टॉरेंट (Ishwar Restaurant) के सामने से दीनदयाल नगर (Deendayal Nagar) निवासी एक व्यक्ति की बाइक (Bike) चोरी हो गयी है। घटना 27 मई की है। हर जगह तलाश के बाद फरियादी ने पुलिस थाने (Police Station) में शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय एमजीएम कालेज (Government MGM College) में कार्यरत ब्रजेन्द्र पिता वीर बहादुर गौर 49 वर्ष, निवासी एमआईजी 81 दीनदयाल नगर ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी बाइक हीरो पेशन एमपी 05 एमके 7212 को 27 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे अज्ञात ने चुरा लिया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
ईश्वर रेस्टॉरेंट के सामने से मोटर सायकिल चोरी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement














