MP भूलेख पोर्टल : अब खसरा/खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन देखे जाने सम्‍पूर्ण जानकारी
MP भूलेख पोर्टल क्‍या हैं, MP भूलेख पोर्टल पर नक्शा, खसरा/खतौनी, नकल, भू नक्‍शा, भू अभिलेख प्रतिलिपि, गांव की सूची, राजस्व भुगतान कैसे करें जाने सम्‍पूर्ण जानकारी 

MP भूलेख पोर्टल : अब खसरा/खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन देखे जाने सम्‍पूर्ण जानकारी

MP भूलेख पोर्टल क्‍या हैं, MP भूलेख पोर्टल पर नक्शा, खसरा/खतौनी, नकल, भू नक्‍शा, भू अभिलेख प्रतिलिपि, गांव की सूची, राजस्व भुगतान कैसे करें जाने सम्‍पूर्ण जानकारी 

MP भूलेख पोर्टल क्‍या हैं (What Is MP Bhulekh Portal)

MP भूलेख पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार ने जिले के सभी MP भूलेख को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया हैं। अब आप घर बैठे ही अपनी जमीन का नक्शा, खसरा/खतौनी, नकल, भू नक्‍शा ऑनलाईन ही देख सकते हैं साथ ही आप MP भूलेख पोर्टल के माध्यम से आप विभिन्न भूमि सेवाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

पहले जब यह  वेबसाइट लांच नहीं की गयी थी तब लोगों को अपनी जमीन से जुडी किसी भी जानकारी के लिए राजस्व विभाग या अन्य सरकारी दफ्तर में जाना पड़ता था और वहां जाकर भी ठीक से जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती थी। जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पडता था। सरकार द्वारा इन्ही सब समस्याओं को दूर करने के लिए MP भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट लांच की गई हैं।

MP भूलेख पोर्टल का उद्देश्य (Purpose of MP Bhulekh Portal)

MP भूलेख पोर्टल

MP भूलेख पोर्टल कर मुख्‍य उद्देश्य घर बैठे जमीन की सम्‍पूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्‍ध कराना हैं। इस पोर्टल के माध्‍यम से अब नागरिकों को अपनी भूमि से सम्‍बधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी राजस्व विभाग या अन्य विभाग के कार्यालय नहीं जाना पडेगा।

अब लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आसानी मध्य प्रदेश खसरा खतौनी ,भू नक्शा ,जमाबंदी आदि देख सकते हैं या तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर अपनी जमीन ब्यौरा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

MP भूलेख पोर्टल के लाभ (Benefits of MP Bhulekh Portal)

MP भूलेख पोर्टल

  • MP भूलेख पोर्टल के माध्यम से अब आप अपने जमीन से सम्‍बधित जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्‍त कर सकते हैं।
  • अब आपको अपने किसी भी खेत या जमींन के कागजात के लिए किसी भी दफ्तर में नहीं जाना होगा इससे समय की काफी बचत होगी।
  • ऑनलाइन सुविधा होने के साथ जो सरकारी कर्मचारी, पटवारी या अन्य विभाग के रिश्‍वत लेते थे इस पोर्टल के शुरू होने से अब किसी व्‍यक्ति को रिश्‍वत नहीं देना पडेगा।
  • आप अपने जमीनी नक़्शे को ऑनलाइन डाउनलोड करके भी निकाल सकते हैं।
  • इस पोर्टल में भूमि से संबंधित सम्‍पूर्ण जानकारी आपको एक ही जगह पर मिल जाएगी।
  • ऑनलाइन सुविधाएँ होने से जमीनी विवादों में कमी आएगी।

यह भी पढें : नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर करें रजिस्‍ट्रेशन और घर बैठे पाये जॉब के ऑफर जाने सम्पूर्ण जानकारी…

MP भूलेख पोर्टल पर उपलब्‍ध सुविधांए (These Facilities Are Available on MP Bhulekh Portal)

MP भूलेख पोर्टल

  • नक्शा, खसरा/खतौनी, नकल, भू नक्‍शा
  • भू-अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड करना
  • ग्राम नक्शा
  • भू-अधिकार पुस्तिका
  • राजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि
  • अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपिन
  • प्रमाणित प्रति डाउनलोड करना
  • व्यपवर्तन सूचना
  • भू राजस्व भुगतान करना
  • वॉलेट रिचार्ज करना
  • प्रोफाइल (देखे/बदलना)
  • पासवर्ड बदलना
  • भूमिस्वामी आधार केवाईसी करना

MP भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कैसे करें (How To Check Khasra Khatauni Online on MP Bhulekh Portal)

ऑनलाइन खसरा खतौनी को ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिये गये टिप्‍स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले MP भूलेख आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपकी सामने होम पेज खुल जायेगा। आपको फ्री सर्विस पर क्लिक करना हैं।
  • उसके बाद आपको खसरा बी-1 नक्शा प्रतिलिपि पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा इसमे आपको अपने जिले,तहसील,गॉव का नाम, खसरा खतौनी नंबर इन जानकारी भरना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दिया होगा उसे दर्ज कर दें और विवरण देखें पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भू- नक्शा आ जायेगा। आप प्रिंट आउट पर क्लिक करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

MP भूलेख पोर्टल पर किश्तबंदी नक्शा कैसे देखे (How To See Kishtbandi Map On MP Bhulekh Portal)

अगर आप किश्तबंदी नक्शा देखना चाहते हैं तो नीचे दिये गये टिप्‍स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले MP भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। आपको फ्री सर्विस पर क्लिक करना हैं।
  • आपको अपने जिले,तहसील,गॉव का नाम, प्लाट नंबर और जमींन नंबर को दर्ज करके सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अपने स्क्रीन पर भूमि का क्षेत्रफल, खसरा नंबर, भूमि का प्रकार, धारक का नाम आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आप इस नक्शे को डाउनलोड भी कर सकते है और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

MP भूलेख पोर्टल पर भू अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड ऐसे करें (How To Download Land Records Copy On MP Bhulekh Portal)

अगर आप भी अपनी भूलेख प्रतिलिपि डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिये गये टिप्‍स को फॉलो करें

  • सबसे पहले MP भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलेगा। आपको पब्लिक यूजर पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज में आपकी स्क्रीन पर बहुत से विकल्प आ जायेंगे।
  • आपको भू लेख प्रतिलिपि डाउनलोड पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना यूजर नेम, डिपार्टमेंट, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करन सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप भूलेख प्रतिलिपि को अपने स्क्रीन पर देख सकते है।
  • और अब आप इस प्रतिलिपि को डाउनलोड कर सकते हैं।

MP भूलेख पोर्टल पर राजस्व भुगतान कैसे करें (How To Make Revenue Payment On MP Bhulekh Portal)

अगर आप राजस्‍व भुगतान करना चाहते हैं तो नीचे दिये गये टिप्‍स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले MP भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलेगा। आपको पब्लिक यूजर पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप नए पेज में राजस्व भुगतान के लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते है आपको लॉगिन करने के लिए एक फॉर्म आएगा।
  • आपको अपना यूजर नेम, डिपार्टमेंट, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने राजस्व भुगतान की सारी जानकरी आ जाएगी।

MP भूलेख पोर्टल पर में गांव की सूची कैसे देखें (How to View Village List in MP Bhulekh Portal)

  • सबसे पहले MP भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। आपको फ्री सर्विस पर क्लिक करना हैं।
  • उसके बाद आपको गांव सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा। और रिपोर्ट प्रकार का चयन करें।
  • रिपोर्ट चयन करने के बाद आप अपने जिला, तहसील का चयन करना होगा।
  • इसके बाद रिपोर्ट देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर गांव की लिस्ट आ जाएगी। आप अपने गांव का नाम लिस्ट में सर्च कर सकते हैं।

MP भूलेख पोर्टल  हेल्‍पलाइन नम्‍बर (MP Bhulekh Portal Helpline Number)

पता : आयुक्त भू-अभिलेख मोती महल, ग्वालियर, मध्यप्रदेश – 474007

टोल फ्री नंबर : 18002336763, 07554000340

ईमेल : clrgwa.mp.nic.in

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!