---Advertisement---

मप्र: मुख्यमंत्री कल ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान

By
—
On:
Follow Us
  • – आध्या तिवारी को जलसंसाधन विभाग में नौकरी का मिलेगा नियुक्ति पत्र

भोपाल, 1 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 02 अक्टूबर को ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेल-2024 के पदक विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह इस दिन दोपहर 12 बजे से भोपाल के तात्या टोपे खेल स्टेडियम के बेडमिंटन हॉल में होगा। यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में वल्र्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में विजेता और प्रतिभागिता करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समारोह में विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को शासकीय सेवा में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जाएंगे। टीटी नगर स्टेडियम के ऑडियो-विजुअल हाल में सुबह 10:15 बजे से एंटी डोपिंग वर्कशॉप होगी। इसमें नाडा एक्सपर्ट अमित खंडेलवाल और मनोज कुमार अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसी प्रकार सुबह 11 बजे से साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप में विशेषज्ञ अंबर पांडे साइबर सिक्योरिटी के संबंध में बताएंगे। ओलम्पिक पदक हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर, पैरालम्पिक पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस को राज्य सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार ओलम्पिक प्रतिभागी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालम्पिक प्रतिभागी प्राची यादव और पूजा ओझा का 10-10 लाख रुपये की राशि का चैक भेंट कर सम्मान किया जायेगा। विश्व सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के विश्व विजेता कमल चावला को तीन लाख और डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप के विजेता चेतन हेमंत सप्कल को दो लाख राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित को नौकरी समारोह में वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जाएंगे। थ्रो-बॉल खिलाड़ी चन्द्रकांत हरडे, वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी प्रगति दुबे, खो-खो खिलाड़ी नैन्सी जैन, मलखम्ब खिलाड़ी राजवीर सिंह और जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा को जल संसाधन विभाग में नियुक्ति के पत्र दिये जायेंगे।

इसी प्रकार पैराकेनो खिलाड़ी प्राची यादव और कराते खिलाड़ी निधि नन्हेट को लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति के प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। सॉफ्टबॉल खिलाड़ी पूजा पारखे, रागिनी चौहान तथा योगा के रोहित वाजपेई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का नियुक्ति-पत्र दिया जायेगा। इसी प्रकार सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा और साहसिक खेल के भगवान सिंह कुशवाह को ऊर्जा विभाग में नियुक्ति के प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुबोध चौरसिया और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे को चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा शूटिंग खिलाड़ी चिंकी यादव को वन विभाग में नियुक्ति दी जायेगी।

इसी प्रकार पूजा वस्त्रकार, सुदिप्ती हजेला, दिव्यांग खिलाडिय़ों में धनंजय दुबे, राजू सिंह, सोना कीर, विश्वजीत सिंह, हर्षवद्र्धन तोमर, आध्या तिवारी को जल संसाधन विभाग, राजेश्वरी कुसराम को लोक निर्माण विभाग और रत्नेश पाण्डे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में नियुक्ति के प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.