इटारसी। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पुडुचेरी में आयोजित शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और प्राकृतिक खेती से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।सांसद चौधरी ने ग्रामीण व आकांक्षी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने, शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, उद्योग-शिक्षा समन्वय और एआई (AI) व डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में प्राकृतिक खेती और अनुसंधान को शामिल करने का सुझाव देते हुए इसे “प्रकृति के साथ प्रगति” के लिए जरूरी बताया। इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण और ऑरोविले के सतत विकास मॉडल को अपनाने की बात भी समिति के समक्ष रखी।











