---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मप्र में पेपरलेस इलेक्शन का नवाचार, डिजिटल बूथ से चुनी जाएगी ग्राम सरकार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में ‘पेपरलेस बूथ’ के नवाचार के माध्यम से ग्राम सरकार चुनने की प्रक्रिया को साकार किया जा रहा है। हाल ही में जिला पंचायत उपनिर्वाचन के दौरान रिकॉर्ड 77 मतदान केंद्रों पर पूरी तरह से डिजिटल मतदान प्रक्रिया अपनाई गई।

ब्रांड एम्बेसेडर सारिका ने सौंपी रिपोर्ट

इस नवाचार की सफलता और मतदाताओं के बीच जागरूकता की जमीनी रिपोर्ट आयोग की ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव को सौंपी। इस अवसर पर उपसचिव डॉ. सुतेश कुमार शाक्य, सुश्री प्रियांशी भंवर सहित आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जागरूकता के लिए रोचक माध्यमों का उपयोग

सारिका घारू ने बताया कि वे आयुक्त अनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दीपक सिंह के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वोटिंग के प्रति झिझक मिटाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया गया।

पेपरलेस चुनाव के लाभ और भविष्य रिपोर्ट प्राप्त करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पेपरलेस इलेक्शन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह नवाचार न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इससे निर्वाचन प्रक्रिया में सटीकता और गति भी बढ़ती है। उन्होंने आने वाले समय में इस मॉडल को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि भविष्य के चुनावों को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.