MP किसान ऐप पर 15 अगस्त तक दे सकते हैं अपनी फसल की जानकारी
MP किसान ऐप क्या है, इस तरह होगी जानकारी दर्ज, फसल की जानकारी कैसे देखे, MP किसान ऐप पर उपलब्ध सुविधाएंं जाने सम्‍पूर्ण जानकारी  

MP किसान ऐप पर 15 अगस्त तक दे सकते हैं अपनी फसल की जानकारी

MP किसान ऐप क्या है, इस तरह होगी जानकारी दर्ज, फसल की जानकारी कैसे देखे, MP किसान ऐप पर उपलब्ध सुविधाएंं जाने सम्‍पूर्ण जानकारी  

MP किसान ऐप क्या हैं (What is MP Kisan App)

MP किसान ऐप

MP किसान ऐप का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 2017 में किया गया था। जोकि प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार किया गया ऐप है इसके अर्न्‍तगत किसानो को घर बैठे कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्‍त होगी। मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार के तहत नर्मदापुरम के किसान स्‍वंय ही इस ऐप के माध्‍यम से अपनी फसल की गिरदावरी की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

MP किसान ऐप के जरिए किसान फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण सम्‍बधित जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए किसान अपनी फसल की जानकारी 1 से 15 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसान को इस जानकारी का सत्‍यापन पटवारी से कराना होगा।

MP किसान ऐप मे यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिससे किसान किसान अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

इस तरह होगी फसल की जानकारी दर्ज (In This Way Crop Information Will Be Recorded)

किसान इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं डाउनलोड करने के बाद किसान इस ऐप में लॉग इन कर ‘फसल स्व-घोषणा, विकल्प पर क्लिक करके अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोड़ने के लिए प्लस विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपने जिला/तहसील/गांव/खसरा आदि की जानकारी दर्ज कर किसान अपना खाता जोड़ सकते हैं।

खाता जोड़ते ही आपकी सभी जानकारी इस ऐप पर आपको उपलब्‍ध हो जाएगी। इस ऐप में एक क्लिक से फसल की जानकारी दर्ज कर सकते है। इस ऐप से खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ भी दर्ज की जा सकती है। इस ऐप में किसान को स्वयं ही अपनी फसल की जानकारी दर्ज करनी होती हैं। और सत्यापन पटवारी से कराना होता हैं। इस ऐप में किसान खेत में उपस्थित होकर फोटो भी ऐप पर दर्ज कर सकते हैं।

MP किसान ऐप पर फसल की जानकारी कैसे देखे (How to see crop information on MP Kisan App)

MP किसान ऐप

यदि किसान आपकी फसल की जानकारी पहले दे चुकें हैं और जानकारी देखना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले MP किसान ऐप को आपेन करना होगा।
  • इसके बाद गिरदावरी जानकारी के ऑप्शन को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना जिला का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी तहसील चुननी हैं।
  • अब आपको अपना गांव चुनना है।
  • इसके बाद आपको अपनी जमीन या खसरा नंबर का चुनाव करना है।
  • खसरा नंबर का चुनाव करते ही आप जानकारी देखे सकते है।

यह भी पढें : MP भूलेख पोर्टल : अब खसरा/खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन देखे जाने सम्‍पूर्ण जानकारी

MP किसान ऐप में उपलब्ध सुविधाएं (Features Available In MP Kisan App)

MP किसान ऐप

फसल स्व-घोषणा / दावा आपत्ति (Crop Self-Declaration / Claim Objection)

किसान अपनी फसलों की जानकारी MP किसान ऐप पर दर्ज कर सकते है। जिससे यदि भविष्य में फसलों फसलो को कोई नुकसान होता हैं तो सरकार द्वारा मुआबजा मिल सकें। यह प्रक्रिया वर्ष में 2 बार ही की जाती है |

गिरदावरी की जानकारी (Girdawari information)

किसान अपनी कितनी जमीन मे कौन सी फसल लगाई हैं इसकी जानकारी पहले पटवारी द्वारा राजस्व विभाग के कार्यालय में दर्ज कराई जाती थी जिसे गिरदावरी कहते हैं। लेकिन अब MP किसान ऐप माध्यम से किसान स्वयं ही सारी जानकारी दर्ज कर सकते है।

ई-उपार्जन पंजीयन (E-procurement registration)

ई-उपार्जन पंजीयन के लिए किसान के पास आधार कार्ड और समग्र आई डी का होना चाहिए। यह पंजीयन होने के बाद किसान को अपनी फसल बेचने के कही जाने आवश्यकता नही पड़ेगी इस ऐप के माध्यम से वह अपनी फसल बेचने के लिए अपने निकटम मंडी का चयन कर सकते है। इस ऐप के द्वारा फसलों को बेचने के लिए 3 तारीख मिलती है उसी तारीख पर जाकर अपनी फसल बेच सकते है।

पी एम किसान (PM Kisan)

इस विकल्प के माध्यम से किसान पी एम किसान सम्मान निधि राशि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

खसरा / खतौनी / नक्शा की प्रतिलिपि (Copy of Khasra / Khatauni / Map)

इस विकल्प के माध्यम से किसान किसी भी समय अपने खसरा / खतौनी को देख सकते है और जरूरत पड़ने पर इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

सोलर पम्प आवेदन (Solar Pump Application)

इस विकल्प के माध्यम से किसान सोलर पम्प के लिए मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।

बाज़ार भाव (Market price)

इस विकल्प के माध्‍यम से किसान मंडी रेट में और फसल की कीमत जान सकते है |

मौसम की जानकारी (weather information)

इस विकल्प के माध्‍यम से किसान मौसम की सही जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

कृषि योजनाए (Agricultural schemes)

इस विकल्प के माध्यम से किसान सरकार की कृषि योजनाओ की जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!