नर्मदापुरम/नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात में मध्य प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
चर्चा के प्रमुख बिंदु
टैगोर विद्यालय के लिए विशेष मांग: सांसद नारोलिया ने इटारसी के पथरौटा (पावर ग्रिड परिसर) स्थित श्री टैगोर विद्यालय के निरंतर सुचारू संचालन और विद्यार्थियों के लिए एक नए सर्वसुविधायुक्त भवन की स्वीकृति का विषय केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।
विकास कार्यों पर मंथन: दोनों नेताओं के बीच शहरी विकास, अधोसंरचना को मजबूत करने और ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।सांसद नारोलिया ने केंद्रीय मंत्री खट्टर के सादगीपूर्ण जीवन और प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए बताया कि क्षेत्र के विकास को लेकर यह मुलाकात बेहद सार्थक रही।











