---Advertisement---

सांसद, विधायक और नगरपालिका ने बस स्टैंड पर लगाए नीम के 10 पौधे

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड पुरानी इटारसी पर हुआ पौधरोपण का कार्यक्रम

इटारसी। नवनिर्वाचित सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रथम नगर आगमन पर नगरपालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi) द्वारा उनके हाथों से छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड पुरानी इटारसी (Chhatrapati Shivaji Maharaj Bus Stand, Old Itarsi,) पर पौधरोपण कराया गया। पौधरोपण के दौरान मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal President Pankaj Chaure) सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बस स्टैंड के पीछे के हिस्से में घनी छांव के लिए नीम के 10 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए।

मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी (MP Darshan Singh Chaudhary) ने कहा कि 20 वर्ष पहले की इटारसी और आज की इटारसी की तुलना करें तो यह बदलाव विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के कारण आया है, यहां उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के कार्यों की भी सराहना की। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि इस वर्ष वाटर हार्वेस्टिंग (Water Harvesting) पर तेजी से काम किया जा रहा है, पौधरोपण भी काम किया जाएगा। सीएमओ रितु मेहरा (CMO Ritu Mehra) ने कहा कि शहर में पौधरोपण बड़ी संख्या में होगा, यहां बस स्टैंड पर भी पौधों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) मौजूद हैं।

पौधरोपण के दौरान सीएमओ रितु मेहरा, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, भाजपा सभापति व पार्षद राकेश जाधव, मंजीत कलोसिया, जिमी कैथवास, दिलीप गोस्वामी, राहुल प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया, शिव नारायण चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, भाजपा नगर महामंत्री राहुल चौरे, पुरानी इटारसी महामंत्री गोविंद मेहतो, आशीष मालवीय, जिला मंत्री युवा मोर्चा गोपाल शर्मा, रिषभ चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी, सोहन चौहान, अंकित मेहतो, विजय भंगाले, अशोक साकल्ले, शुभम प्रजापति, दिनेश कैथवास,सतीश पटेल, हेमंतपुरी गोस्वामी, नेपाल चक्रवर्ती, अशोक लाटा, युवा मोर्च महामंत्री शुभम राठौड़, नंदू साहू, हैप्पी भाटिया, राहिल सोनकर, अवध पांडे, अर्पित जैन, आशीष सोनी, शुभम पटेल, अंकित मेहतो, नगरपालिका से कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल, बदामीलाल कहार सहित अन्य मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.