---Advertisement---

व्यापारियों की मांग व समस्याएं हल करने सांसद, विधायक ने दी गारंटी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • व्यापार महासंघ का दीवाली मिलन समारोह में पहुंचे थे जनप्रतिनिधि

इटारसी। माल गोदाम के उचित स्थान पर ही ट्रांसफर, इटारसी में बड़े उद्योग की स्थापना सहित व्यापारियों की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान और इटारसी के व्यापार को जिले में नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोडऩे की मैं आपको गारंटी देता हूं। उक्त उद्गार आज सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इटारसी व्यापार महासंगठन के दीवाली मिलन कार्यक्रम में करीब 600 व्यापारियों की उपस्थिति में अभिव्यक्त किए।

अध्यक्षता करते हुए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने भी उपरोक्त समस्याओं सहित पार्किंग, ऑन लाइन व्यापार, सड़कों पर चल रही सेल, सहित अन्य सभी समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि मॉल संस्कृति की समस्या की आप चिंता मत कीजिए, यह सब अस्थाई ही हैं, धीरे-धीरे चले जायेंगे। इटारसी का व्यापार कम नहीं होने देंगे। उन्होंने आरएमएस ऑफिस की खाली पड़ी जमीन और रेलवे की अन्य कुछ खाली पड़ी जगहों को पार्किंग हेतु नपा इटारसी को दिलाने हेतु सांसद से सहयोग मांगा। प्रारंभ से स्वागत उद्बोधन संयोजक धर्मदास मिहानी ने दिया। संरक्षक विश्वनाथ सिंघल और सतीश सांवरिया ने इंडस्ट्री की समस्याओं को उठाया। अध्यक्ष मुकेश जैन का जन्मदिन मनाया गया।

हरीश अग्रवाल ने सचिवीय प्रतिवेदन रखा तो संगठन मंत्री कैलाश नवलानी ने मालगोदाम विषयक ज्ञापन का वाचन किया। कोषाध्यक्ष विक्रांत बड़कुल ने हर वार्ड में संस्था का संगठन और वार्ड अध्यक्ष बनाने की जानकारी दी। संरक्षक चंद्रकांत अग्रवाल ने अतिथियों के आने के पूर्व हुए ओपन फोरम में विभिन्न व्यापारियों द्वारा व्यक्त की गई समस्याओं का संक्षिप्त ब्यौरा सांसद, विधायक के समक्ष रखा।

महासंगठन की युवा शाखा के गठन की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अर्जुन भोला, सचिव संदेश अग्रवाल, संगठन सचिव विपिन चांडक आदि पदाधिकारियों को अतिथियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभ कामनाएं दीं। ओपन फोरम में उपाध्यक्ष राहुल चेलानी, पयोज खंडेलवाल, किशन चंदवानी, संरक्षक सतेंद्र पाल सिंह जग्गी, पंकज राठौर, पप्पू महाराजा ट्रांसपोर्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन संरक्षक चंद्रकांत अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन युवा शाखा अध्यक्ष अर्जुन भोला ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महासंगठन के संरक्षक सुधीर गोठी, मोहनलाल चेलानी, मोहन मोरवानी, राजेंद्र अग्रवाल कक्का, अतहर खान आदि मंच पर उपस्थित थे।

इटारसी व्यापार महासंगठन युवा शाखा का गठन

महासंगठन की युवा शाखा के गठन की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अर्जुन भोला, सचिव संदेश अग्रवाल, संगठन सचिव विपिन चांडक, कोषाध्यक्ष अर्जुन पांडे, उपाध्यक्ष योगी अग्रवाल, मितेश जैन, हिमांशु अग्रवाल बाबू, आदित्य खंडेलवाल, समीर खान, सजल जायसवाल, महामंत्री आशीष सोनी, अमन अग्रवाल, विवेक जैन सनी, चेतन गोठी सीए, सहसचिव अमन लालवानी, नितिन अग्रवाल बंदरिया वाले, निखिल चेलानी, पवन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल टिम्मा को शामिल किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.