---Advertisement---

एमपी नगर पालिका चुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण का बदला कार्यक्रम, अब 25 जून तक ली जा सकेंगी दावा-आपत्तियां

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल/इटारसी। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2026 के लिए नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी नए संशोधित शेड्यूल के तहत अब प्रदेश भर के दावा-आपत्ति केंद्रों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

पूर्व में यह अवधि 15 जून 2026 तक ही निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 जून 2026 (अपरान्ह 3:00 बजे तक) कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और जिला निर्वाचन अधिकारियों (स्थानीय निर्वाचन) को विस्तृत दिशा-निर्देश और संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है।

संशोधित समय-सारणी की मुख्य तारीखें

दावा-आपत्ति प्राप्त करने की नई अवधि: 15 मई, 2026 से अब 25 जून, 2026 (अपरान्ह 03:00 बजे तक)।

दावा-आपत्ति आवेदनों का निराकरण: अंतिम तिथि 02 जुलाई, 2026 तक (रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा)।

ERMS पोर्टल पर प्रविष्टि: निराकृत आवेदनों की एंट्री 07 जुलाई, 2026 तक।

चेकलिस्ट और त्रुटि सुधार: चेकलिस्ट 10 जुलाई तक तैयार होगी और सुधार के बाद 14 जुलाई, 2026 तक वेंडर को वापस की जाएगी।

अंतिम सूची जनरेट व अपलोड करना: अंतिम मतदाता सूची 17 जुलाई को जनरेट होगी और 18 जुलाई, 2026 को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

27 जुलाई को होगा अंतिम प्रकाशन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मुद्रित फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्डों तथा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थानों पर 27 जुलाई, 2026 को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई से आम जनता के लिए फोटोरहित सीडी/डीवीडी विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी। आयोग ने साफ किया है कि 23 अप्रैल 2026 को जारी मूल पत्र के शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.