---Advertisement---

मप्रः शाजापुर जिले मक्सी में दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव में एक की मौत, 7 घायल

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – शहर में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल किया तैनात

शाजापुर/भोपाल, 25 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में स्थित मक्सी नगर में बुधवार की रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बीच हथियार चलने लगे। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शाजापुर और इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पूरे नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को देर रात शहर के बल्डी मोहल्ले में भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होकर लौट रहे युवक समीर मेव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट के आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मंगलवार को आरोपी पक्ष के लोग शाजापुर में पुलिस अधीक्षक के ऑफिस पहुंच गए और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

इसके बाद बुधवार की रात एक बार फिर तनाव के हालात बन गए। दोनों समुदाय के लोग फिर आमने सामने हो गए। इस दौरान गोलियां चली और एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। बताया जा रहा है कि उपद्रव में अमजद (40) पुत्र अजीत खान नाम के शख्स की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं, जिन्हें शाजापुर और इंदौर रेफर किया गया है। घायलों में अरजान (14) पुत्र आरिफ, जुनैद खान (45) पुत्र साबिर खान, इकबाल खान (48) पुत्र मुस्तफिर, अहूजर (24) पुत्र साबिर, अल्ताफ (26) पुत्र साजिद, अरबाज पुत्र शकील और रेहान (15) पुत्र इरशाद शामिल हैं।

शहर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों और आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। पूरे शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है। बाहर से पुलिस बल बुलाया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.