---Advertisement---

mp : वन विहार में आज से वन्य-जीव सप्ताह-2024 का आयाेजन

By
On:
Follow Us
  • वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार करेंगे शुभारंभ

भोपाल, 1 अक्टूबर (हि.स.)। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार आज (मंगलवार को) वन्य-जीव सप्ताह-2024 का शुभारंभ करेंगे। भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में वन्य-जीव सप्ताह-2024 का आयोजन सात अक्टूबर तक किया जाएगा। वन्य-जीव के प्रति रुचि तथा अपनत्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ वन्य-जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन्य-जीव सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष सम्पूर्ण भारत में किया जाता है।

जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के प्रचार-प्रसार के लिये विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में ‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’ के आधार पर प्रतिभागियों को प्रवेश दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 के अंतर्गत वन विहार में एक अक्टूबर, 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में विद्यालयीन, महाविद्यालयीन और दिव्यांग विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। दो से 6 अक्टूबर तक प्रात: 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 60 प्रतिभागियों को पूर्व पंजीकरण के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा।

2 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 10:30 से 12:30 बजे तक वन विहार में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं में जन-जागरूकता के लिये सृजनात्मकता कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें कक्षा-4 से 8 तक के विद्यार्थियों को आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री से विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ तैयार की जायेंगी। कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं द्वारा लाई गई सामग्री से वन विहार में आकृति तैयार करना होगा। दो अक्टूबर को दोपहर 3 से 4 बजे तक टी.टी. नगर स्टेडियम और लाल परेड ग्राउण्ड में टाइगर वॉक का आयोजन किया गया है।

तीन अक्टूबर को प्रात: 10 से 12 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें 200 प्रतिभागियों को प्रविष्टि दी जायेगी। प्रतिभागी इसी दिन प्रात: 7 से दोपहर एक बजे तक वन विहार में स्वयं के कैमरे से वन्य-जीवों के फोटो खींचकर अपलोड करायेंगे। चार अक्टूबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। पाँच अक्टूबर को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

मेहंदी प्रतियोगिता में एक घंटे की समय अवधि में वन्य-जीव के चित्र बनाना होंगे, जिसमें अधिकतम 100 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इसी दिन पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में हथेली पर वन्य-जीव का चित्र बनाना होगा। छह अक्टूबर को वॉक थ्रू क्विज कम एग्जिविशन आयोजित की जायेगी, जिसमें वन विहार आने वाले समस्त पर्यटक भाग ले सकेंगे।

राज्य स्तरीय वन सप्ताह के समापन समारोह के दिन 7 अक्टूबर को प्रात: 10 से 11 बजे तक कक्षा नर्सरी से कक्षा-1 तक के छात्र-छात्राओं के लिये वन्य-जीव थीम पर आधारित टोडलर वॉक प्रतियोगिता एवं विद्यालयीन-महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। वन्य-जीव सप्ताह के दौरान वन विहार में स्थित विहार वीथिका में लगाई गई प्रदर्शनी के अवलोकन के लिये विद्यालय/महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एक से 7 अक्टूबर तक प्रवेश द्वारा क्रमांक-2 से आईडी कार्ड से नि:शुल्क पैदल प्रवेश दिया जायेगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.