भोपाल/नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही मौसम विभाग ने आज दोपहर के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, कुछ जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और मध्यम से भारी बौछारें पडऩे की संभावना है, वहीं अन्य जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को दो श्रेणियों में बांटकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम तूफान और तेज बारिश का अलर्ट (हवा की गति 50 किमी तक हो सकती है।) दोपहर के समय इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
महाकौशल एवं पूर्वी एमपी : जबलपुर (सहित भेड़ाघाट व एयरपोर्ट क्षेत्र), कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा (सहित पेंच क्षेत्र), सिवनी, डिंडोरी और अनूपपुर (सहित अमरकंटक)।
ग्वालियर-चंबल एवं बुंदेलखंड : श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया (सहित रतनगढ़), ग्वालियर, शिवपुरी (सहित कूनो नेशनल पार्क), गुना, अशोकनगर और सागर।
मध्य क्षेत्र : रायसेन (सहित भीमबेटका व सांची), विदिशा (सहित उदयगिरि) और राजगढ़।
इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पडऩे और आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है।
नर्मदापुरम संभाग व आसपास : नर्मदापुरम (सहित पचमढ़ी), हरदा और बैतूल।
भोपाल व मालवा-निमाड़: भोपाल (सहित बैरागढ़), सीहोर, शाजापुर, देवास, नीमच, मंदसौर (सहित गांधी सागर अभयारण्य), खरगोन (सहित महेश्वर), खंडवा (सहित ओंकारेश्वर) और बुरहानपुर।
बुंदेलखंड व बघेलखंड : निवाड़ी (सहित ओरछा), टीकमगढ़, छत्तारपुर (सहित खजुराहो), पन्ना (सहित टाइगर रिजर्व) और सतना (सहित चित्रकूट)।
अन्य क्षेत्र : बालाघाट, मंडला (सहित कान्हा), उमरिया (सहित बांधवगढ़) और शहडोल (सहित बाणसागर बांध)।
मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आंधी और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग से बचें और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम खराब होने पर खेतों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।









