भोपाल/इटारसी। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की है। सैलानियों और स्थानीय निवासियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि कई प्रमुख पर्यटन स्थल भी इस मौसम की जद में हैं।
मध्यम से भारी आंधी-तूफान का अलर्ट
इन जिलों और प्रमुख क्षेत्रों में दोपहर मध्यम दर्जे के आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और मध्यम बारिश की संभावना है।
- ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड : ग्वालियर, भिंड, दतिया (रतनगढ़), शिवपुरी (कुनो नेशनल पार्क), अशोकनगर, निवाड़ी (ओरछा), टीकमगढ़, छतरपुर (खजुराहो), पन्ना (टाइगर रिजर्व)।
- मध्य और नर्मदापुरम : भोपाल के पास रायसेन (भीमबेटका/सांची), सीहोर, विदिशा (उदयगिरि), नर्मदापुरम (पचमढ़ी), हरदा, बैतूल।
- निमाड़ और मालवा : खरगोन (महेश्वर), खंडवा (ओंकारेश्वर), बुरहानपुर।
- विंध्य और महाकौशल : सतना (चित्रकूट), मैहर, रीवा, जबलपुर (भेड़ाघाट)।
हल्के आंधी-तूफान और बूंदाबांदी की संभावना
इसके अलावा, प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश हो सकती है।
श्योपुर कलां, मुरैना, गुना, उज्जैन (महाकालेश्वर), आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, भोपाल (बैरागढ़), राजगढ़, इंदौर, बड़वानी (बावनगजा), दमोह, सागर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा (पेंच), सिवनी, बालाघाट, मंडला (कान्हा), डिंडोरी, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया (बांधवगढ़), शहडोल (बाणसागर बांध) और अनूपपुर (अमरकंटक)।
मौसम विभाग की सलाह
दोपहर के समय जब मौसम खराब हो, तो सुरक्षित स्थानों पर रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों के नीचे आश्रय न लें। विशेषकर खुले मैदानों और जलस्रोतों (नदियों/घाटों) के पास जाने से बचें।









