---Advertisement---

मप्र मौसम अपडेट : अक्टूबर की शुरुआत में ग्वालियर सबसे गर्म, इंदौर में महसूस होने लगी ठंडक

By
—
On:
Follow Us

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय तेज धूप और गर्मी का अहसास हो रहा है, तो वहीं कुछ इलाकों में रातों में हल्की ठंडक ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया, जबकि इंदौर की रातें सबसे सर्द रहीं।

कहां रही गर्मी, कहां रही ठंडक?

दिन का पारा (अधिकतम तापमान)

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, भोपाल और उज्जैन संभाग के लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री तक अधिक दर्ज किया।

  • प्रदेश का सबसे गर्म शहर: ग्वालियर (37.2 डिग्री)
  • अन्य प्रमुख गर्म शहर : राजगढ़ और धार (36.5 डिग्री), खजुराहो (36.4 डिग्री) और भोपाल (36.2 डिग्री)।
  • सबसे कम अधिकतम तापमान: हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 29.4 डिग्री रहा।

रात का पारा (न्यूनतम तापमान)

रात के समय मालवा निमाड़ (विशेषकर इंदौर संभाग) में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जहां तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री तक कम रहा। इसके विपरीत, शहडोल और ग्वालियर संभाग में रातें अभी भी सामान्य से अधिक गर्म हैं।

  • प्रदेश की सबसे सर्द रात : इंदौर (17.2 डिग्री)
  • अन्य ठंडे शहर (रात में) : पचमढ़ी (18.0डिग्री), छिंदवाड़ा (18.2डिग्री) और शाजापुर का गिरवर (18.3डिग्री)।
  • सबसे गर्म रात : शिवपुरी (24.0डिग्री) और टीकमगढ़ (23.8डिग्री)।

बारिश और मौसम की चेतावनी

पिछले 24 घंटों में केवल रीवा संभाग (चित्रंगी में 17.1 मिमी) के कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है, जबकि शेष मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा।

आगामी चेतावनी (येलो अलर्ट)

मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

राजधानी भोपाल का मौसम

भोपाल शहर में आसमान साफ रहेगा और 10-12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पिछले 24 घंटों में भोपाल का अधिकतम तापमान 36.2एष्ट (सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री (सामान्य से 1.8डिग्री कम) दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की सलाह

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को दिन के समय गर्मी से बचने के लिए छाते का उपयोग करने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। वहीं, किसानों को खेतों से जल निकासी सुनिश्चित करने और इल्ली के नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा गया है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.