भोपाल। मौसम केंद्र भोपाल ने 19 से 23 अगस्त तक के लिए मध्य प्रदेश का जिलावार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी मानचित्र जारी किया गया है। आगामी 5 दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न अंचलों—विशेषकर बुंदेलखंड, विंध्य, महाकोशल और ग्वालियर-चंबल में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
तिथि-वार मौसम पूर्वानुमान और अलर्ट
19 अगस्त,बुधवार
- वर्षा का वितरण : रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल और सीधी-सिंगरौली में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है।
- ऑरेंज अलर्ट : पन्ना, दमोह, सतना, कटनी और उमरिया जिलों में अति भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- येलो अलर्ट : शेष अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
20 अगस्त गुरुवार
- वर्षा का वितरण : बुंदेलखंड और मध्य क्षेत्र—सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और भिंड में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज होगी।
- ऑरेंज अलर्ट : टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, दमोह और पन्ना में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
- येलो अलर्ट : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व छिटपुट भारी बारिश का अनुमान है।
21 अगस्त शुक्रवार
- वर्षा का वितरण : मध्य प्रदेश के मध्य और उत्तरी इलाकों (भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर) में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।
- ऑरेंज अलर्ट : पन्ना और नरसिंहपुर जिलों में मूसलाधार/अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
- येलो अलर्ट : भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा और ग्वालियर संभाग के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी लागू रहेगी।
22 अगस्त शनिवार
- वर्षा का वितरण : बारिश का मुख्य केंद्र उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश (ग्वालियर-चंबल अंचल) रहेगा। श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में व्यापक वर्षा होगी।
- ऑरेंज अलर्ट : श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- येलो अलर्ट : मालवा, निमाड़ और महाकोशल अंचल में गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
23 अगस्त रविवार
- वर्षा का वितरण : वर्षा की तीव्रता में आंशिक कमी आएगी, हालांकि कई जिलों में मध्यम बारिश जारी रहेगी।
- येलो अलर्ट : लगभग पूरे प्रदेश में वज्रपात, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।










