---Advertisement---

MP Weather : अधिकांश हिस्सों में शुष्क रहा मौसम, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

By
—
On:
Follow Us

भोपाल। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा और सभी संभागों के जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बड़ा परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

चंबल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7°C तक कम रहा, जबकि नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान मंडला में 33.5°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 13.4°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने तथा सुबह के समय धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रह सकता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.