---Advertisement---

एमपीसीए ट्रायल : अंडर-13 में 25 और अंडर-15 में 30 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों सहित कुल 370 बच्चों ने आजमाई किस्मत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्ग के ट्रायल शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। तीन दिवसीय इस ट्रायल में संभाग भर से 370 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

चयनित खिलाड़ी आगामी सत्र में होने वाले इंटर डिवीजन टूर्नामेंट में एमपीसीए की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

370 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में अंडर-13 आयु वर्ग में कुल 160 और अंडर-15 आयु वर्ग में 210 खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों में ट्रायल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही एमपीसीए ग्राउंड पर खिलाड़ियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

दो चरणों में हुआ चयन

एमपीसीए चयनकर्ता प्रवीण लोकरस एवं अंकित श्रीवास्तव की देखरेख में ट्रायल को दो चरणों में कराया गया। 11 जून को अंडर-13 वर्ग के खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा गया, जिसमें से 25 प्रतिभावान बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं 12 जून को अंडर-15 के खिलाड़ियों के ट्रायल हुए, जिसमें 30 खिलाड़ियों को अगले राउंड के लिए चुना गया। शनिवार को शॉर्टलिस्ट किए गए सभी 55 खिलाड़ियों के फाइनल ट्रायल लिए गए।

चयनकर्ताओं ने बताया कि फाइनल सूची तैयार कर सभी चयनित खिलाड़ियों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

“प्रतिभा की कमी नहीं” – चयनकर्ता

चयनकर्ता प्रवीण लोकरस ने कहा, “नर्मदापुरम संभाग में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कई बच्चों ने बेहतरीन खेल दिखाया। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों विभागों में अच्छे खिलाड़ी मिले हैं। हमारा प्रयास है कि सबसे योग्य खिलाड़ी ही टीम में जगह बनाएं। ट्रायल के समापन अवसर पर एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, चयनकर्ता चेतन राजपूत, माधव हरने, संजय यदुवंशी,नितेश राजपूत, सुनील कलोसिया, गोपाल खातरकर, शैलेन्द्र पावर, कुणाल पटेल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

अब आगे क्या?

चयनित खिलाड़ी अब एमपीसीए कैंप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद इंटर डिवीजन टूर्नामेंट के लिए अंडर-13 और अंडर-15 टीम का अंतिम चयन होगा। इन टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए मध्यप्रदेश की स्टेट टीम के दरवाजे खुलेंगे।अभिभावकों में दिखा उत्साह ट्रायल के दौरान ग्राउंड पर मौजूद अभिभावकों ने एमपीसीए की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे ट्रायल से ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिलता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.