नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रस्ताव पर नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिले के खिलाडिय़ों के लिए 11 से 13 जून तक नर्मदापुरम एमपीसीए ग्राउंड पर ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान युवा क्रिकेटरों को टूर्नामेंट में अतिरिक्त अवसर प्रदान करना है।
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार, अंडर-13 के खिलाडिय़ों का ट्रायल 11 जून को (पात्रता जन्मतिथि 1.9.2013 से 31.8.2016) और अंडर-15 का ट्रायल 12 जून को (पात्रता जन्मतिथि 1.9.2011 से 31.8.2013) सुबह 8 बजे से होगा। सभी खिलाडिय़ों को अपने साथ डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया एमपीसीए के सिलेक्टर अंकित श्रीवास्तव व प्रवीण लोगरस द्वारा संपन्न की जाएगी, जिसके समन्वयक नितेश राजपूत होंगे।











