नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर द्वारा सीजन 2026-27 के लिए अंडर-15 बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया 27 और 28 मार्च को आयोजित की जा रही है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि यह ओपन ट्रायल स्थानीय स्तर पर आयोजित होगा, जिसमें नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिले की बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगी।
पात्रता और नियम
आयु सीमा : खिलाडिय़ों का जन्म 01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच होना अनिवार्य है।
रिपोर्टिंग : सभी खिलाडिय़ों को अपने अभिभावकों के साथ 27 मार्च सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। बाहरी क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को देरी होने पर भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
दस्तावेज : ट्रायल के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है। खिलाडिय़ों को अपने जन्म प्रमाण पत्र की एक फोटोकॉपी साथ लानी होगी।
चयन प्रक्रिया : पहले दिन शॉर्टलिस्ट किए खिलाडिय़ों को ही आवश्यकता पडऩे पर दूसरे दिन बुलाया जाएगा। खिलाडिय़ों को आवास या यात्रा भत्ता स्वयं वहन करना होगा।










