---Advertisement---

करोड़ों के फोरलेन की खुली पोल, केसला-इटारसी मार्ग पर पहली ही बारिश में उखड़ी डामर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

केसला रितेश राठौर। विकास और सुगम यातायात का दावा करने वाले करोड़ों रुपए की लागत से बने केसला-इटारसी फोरलेन मार्ग की गुणवत्ता की पोल बारिश ने खोल कर रख दी है। जिस सड़क पर फर्राटेदार सफर की उम्मीद थी, वह अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। धन्यवाद तिराहे के आगे रेलवे पुल के ऊपर सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यह सीधे तौर पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री और विभागीय अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

करोड़ों की लागत वाले इस फोरलेन प्रोजेक्ट की मियाद क्या महज कुछ महीनों या पहली बारिश तक ही थी? सड़क की डामर की परत जिस तरह से जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, वह निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। जनता अब पूछ रही है कि क्या सड़क बनाते समय गुणवत्ता (क्वालिटी कंट्रोल) को ताक पर रख दिया था? करोड़ों रुपए फूंकने के बाद भी अगर राहगीरों को हिचकोले और दुर्घटना का डर ही मिलना था, तो इस भारी-भरकम बजट का क्या अर्थ रह जाता है।

पानी से भरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

वर्तमान में रेलवे पुल के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के चलते इन गड्ढों में लबालब पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को इनकी गहराई का बिल्कुल अंदाजा नहीं लग पाता। कई स्थानों पर सड़क के किनारे भी टूटकर खतरनाक रूप ले चुके हैं।

जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर राहगीर

इस व्यस्त और प्रमुख मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य यात्री वाहन गुजरते हैं।
फिसलने का डर : सड़क पर फैली गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा हर पल बना रहता है।
टक्कर की आशंका : जलभराव वाले गड्ढों से अपने वाहन को बचाने के प्रयास में चालक अचानक गाड़ी मोड़ते हैं, जिससे सामने या पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों से सीधी टक्कर की आशंका बनी रहती है।

प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि केसला-इटारसी मार्ग पर रेलवे पुल के आसपास की इस क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल निरीक्षण किया जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े और जानलेवा हादसे का इंतजार न करे और अविलंब इन गड्ढों की मरम्मत कराकर गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले जिम्मेदारों पर भी संज्ञान ले।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.