---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

मुंबईः चेंबूर के एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

मुंबई, 06 अक्टूबर (हि. स.)। चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में स्थित एक घर में रविवार को तड़के लगी आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे और दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार चेंबूर के सिद्धार्थ नगर स्थित एक घर में आज तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन घर में आग लगने की भनक लगते ही सभी सदस्यों ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सके।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह परिवार के सभी सदस्यों को घटनास्थल से निकाल कर राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि सभी मृतक गुप्ता परिवार के सदस्य थे। चेंबूर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर आग लगने कारणों की छानबीन के साथ मृतकों की पहचान का भी प्रयास कर रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.