---Advertisement---

स्वच्छता और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर नगर पालिका की कार्रवाई, गंदगी फैलाने वालों पर लगा जुर्माना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के मार्गदर्शन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव के नेतृत्व में मैदानी स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सीएमओ सुश्री जाटव ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए उनका त्वरित निराकरण करवाया।स्वच्छता अभियान को सख्ती से लागू करते हुए नगर पालिका की स्वच्छता शाखा ने जयस्तंभ चौक बाजार क्षेत्र और पोस्ट ऑफिस वाली लाइन में औचक कार्रवाई की।

यहां सड़क पर कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वाले 3 दुकानदारों पर कुल ₹2,500 का जुर्माना (चालानी कार्रवाई) लगाया गया। प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे कचरा केवल कचरा वाहन में ही डालें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें और अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा गंदगी फैलाने या नियमों का उल्लंघन करने पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सीएमओ द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को यह कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.