---Advertisement---
Learn Tally Prime

नगर पालिका प्रशासन सीएम हेल्पलाइन निराकरण में जिले में प्रथम

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। नगर पालिका द्वारा शासन की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है साथ ही निकाय स्तर पर नागरिकों से संबंधित समस्याओं का भी तत्काल निराकरण किया जाता है।

जिसमें 181 सीएम हेल्पलाइन निराकरण में भी नगर पालिका के द्वारा विशेष कार्य करते हुए नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जिसमें नगर पालिका प्रशासन को 181 सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले में नगरपालिका स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने समस्त कर्मचारियों को नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही इसी तरह आगे भी कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिसमें  मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री राहुल शर्मा, चंद्रकांत कवर, राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह उईके, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, संतोष चौहान, कमलेश राठौर, राजस्व सहायक निरीक्षक शुभम साहू, सचिन मलैया उपस्थित रहे।

सभी शाखा प्रमुख को निर्देशित किया है कि नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए साथ ही शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ मिल सके इसके लिए कार्य किया जा रहा है जिसमें शासन स्तर पर सभी प्रकार की योजनाएं शामिल हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!