---Advertisement---

नगरपालिका अध्यक्ष ने टेक्नीकल टीम के साथ जिलवानी हो रहे कार्यों का किया निरीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – खाद में मिले पॉलीथिन के कण, उन्हें निकालने के दिए निर्देश
  • – जिलवानी 35, 500 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन
  • – घरों के सैप्टिक टैंक के मलवे नपा बनाएगी खाद, लगेगा प्लांट

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज नगरपालिका की टेक्नीकल टीम के साथ जिलवानी स्थिल ट्रेंचिंग ग्रांउड पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद 35 हजार 500 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन के लिए कार्य चल रहा है, वहीं घरों के सैप्टिक टैंक से निकलने वाले मल व पानी से खाद बनाने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बन रहा है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे ने कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया में बन रही खाद को देखा तो उन्हें उसमें पॉलीथिन के कण दिखे। जिस पर उन्होंने नाराजी जताई और निर्देश दिए हैं, जितनी भी खाद बनी है, उसमें से पॉलीथिन के कण दोबारा से निकालें इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाए। निरीक्षण के दौरान टेक्नीकल टीम की प्रमुख एई सुश्री मीनाक्षी चौधरी, उपयंत्री मुकेश जैन, आदित्य पांडे, सोनिका अग्रवाल, मयंक अरोरा मौजूद थे।

ये हो रहा जिलवानी में

नगरपालिका परिषद इटारसी ने ठोस अपष्टि प्रबंधन के तहत इटारसी से निकलकर जिलवानी में जमा होने वाले 35 हजार 500 टन कचरे को खत्म करने की योजना के तहत यहां टेंडर जारी किया हुआ है। ग्वालियर की एसआर मैक्स कंपनी ने यह काम लिया है। कचरे से निकलने वाली पॉलीथिन सीमेंट बनाने वाले कारखाने में ठेकेदार देगा। वहां से पॉलीथिन उपयोग हो जाने वाला प्रमाण पत्र नपा इटारसी में जमा होगा। वहीं कचरे से खाद बनाई जा रही है। खाद जैविक है, इसका उपयोग पार्क, खेती किसानी में हो सकता है। नगरपालिका जिलवानी में ही घरों के सैप्टिक टैंक से निकलने वाले अपष्टि के प्रबंधन के लिए एसटीपी बना रही है। यह काफी बड़ा होगा। इसमें सैप्टिक टैंक से निकलने वाले मल और गंदे पानी को अलग अलग किया जाएगा। मल से जैविक खाद बनाई जाएगी और पानी को फिल्टर करते हुए इसका उपयोग पेड़ पौधे में डालने के लिए किया जाएगा।

इनका कहना है

  • जिलवानी में आज इंजीनियर विभाग के सभी अधिकारियों के साथ कचरे से खाद बनाने वाले प्लांट का निरीक्षण किया। यहां खाद में हमें पॉलीथिन के कण में मिले थे। जिन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसटीपी प्लांट का निरीक्षण भी किया।

पंकज चौरे, अध्यक्ष, नपा इटारसी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.