इटारसी। क्षेत्रीय नगर तथा पर्यावरण अध्ययन केन्द्र लखनऊ द्वारा मैसून कर्नाटक में आयोजि नगर तथा राजस्व प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में शामिल होने नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे मैसूर रवाना हो गये हैं। यह कार्यक्रम 25 एवं 26 जुलाई को होगा।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन डेव्हलपमेंट, एटीआई कैंपस मैसूर में होने वाले इस प्रशिक्षण में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के नगरीय निकाय अध्यक्षों को आमंत्रित किया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, हरदा और बैतूल के नगर पालिका और नगर परिषद के 20 अध्यक्षों को आमंत्रित किया है।










