इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर में जारी विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रमुख निरीक्षण व निर्देश
- वार्ड 25 में राजू कुचबंदिया से खरे के मकान तक बन रही सड़क का निरीक्षण पार्षद शुभम गौर के साथ किया। ठेकेदार पुनीत मालवीय को सामग्री की गुणवत्ता बेहतर रखने, सड़क के दोनों ओर बेरीकेडिंग करने और जूट के बोरों का उपयोग कर उचित तराई सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।
- दीवान कॉलोनी वार्ड 2 में खराब गुणवत्ता के कारण गिट्टी ऊपर आने की शिकायत पर भूरिया बाबा कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया था। रिपेयरिंग कार्य का जायजा लेने नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत पहुंचे। उन्होंने एजेंसी को कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
नपा अध्यक्ष ने आम जनता से भी अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि कार्य निर्बाध रूप से पूरा हो सके।










