---Advertisement---

नपा ने लगाया वार्ड 15 में जनसमस्या निवारण शिविर, समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नगरपालिका आपके द्वार अभियान को लेकर नपा द्वारा गुरुवार को वार्ड 15 में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में नागरिकों ने कर जमा किया। समस्या संबंधी आवेदन दिए और ईकेवायसी (eKYC) भी कराई गई।

शिविर में एआरआई ब्रजेश सारवान (ARI Brajesh Sarwan) ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Smt. Hemeshwari Patle) के मार्गदर्शन में नागरिकों की सुविधा हेतु नगर के वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं।

गुरुवार को लगे शिविर में 15 हजार रुपए टैक्स जमा हुआ। स्वास्थ्य शाखा से संबंधित आवेदन, पेंशन प्रकरण के आवेदन, नागरिकों की ईकेवायसी की गई। एआरआई की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया है, साथ ही ईकेवायसी के लिए लोगों को प्रेरित किया।

सीएमओ श्रीमती पटले ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है कि आपकी सुविधानुसार वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां आप अपनी समस्या बता सकते हैं, टैक्स जमा कर सकते हैं और ईकेवायसी भी कराएं। साथ ही नपा कार्यालय में टेक्स जमा के साथ ही ईकेवायसी भी करा सकते हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!