नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत नर्मदापुरम जिले में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
आज 05 अप्रैल 2024 को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा नगर पालिका के कर्मचारी एवं नर्मदा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य 26 अप्रैल 2024 को मतदान दिवस के दिन मतदाता को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। रैली महिला थाने से सदर बाजार, कोठी बाजार, बंगाली कॉलोनी एवं अन्य मार्गों से रैली निकाली गयी।
मतदाता जागरूकता रैली में सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय प्राचार्य और शिक्षक, बीएलओ, दिव्या मिश्रा सिटी मिशन मैनेजर, सहित नगर पालिका के कर्मचारी सम्मिलित रहे।











