होशंगाबाद। मुख्य नगर पालिका अधिकारी होशंगाबाद माधुरी शर्मा(Madhiri Sharma)को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत नवीन सत्यापित परिवारो के आधार सीडिंग(Adhar Seeding) के कार्य एवं नवीन पात्रता पर्ची के स्वीकृत के कार्य में संतोषजनक कार्य न करने पर कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार दिया। अपर कलेक्टर जीपीमाली ने कारण बाताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। अन्यथा उनके विरूद्ध सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण एवं अपील नियम 1966 के प्रावधानो के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कारण बताओ नोटिस में कहा कि उनके द्वारा नवीन सत्यापित परिवारो के डाटा बेस में आधार सीडिंग एवं नवीन पात्रता पर्ची कार्य में लक्ष्य के विरूद्ध केवल 7 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण किया गया है। उक्त संबंध में सीएमओ होशंगाबाद को कारण बाताओ नोटिस जारी किया गया है।
नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








