---Advertisement---

दीपावली से पूर्व मिला नपा के अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन

By
—
On:
Follow Us
  • नपाध्यक्ष और सीएमओ को मिठाई खिलाकर दिया धन्यवाद

नर्मदापुरम। इस बार नगर पालिका के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को दीपावली के त्यौहार से पहले वेतन मिलने से हर्षोल्लास है। दीपावली पर्व से पूर्व वेतन पाकर अधिकारी और कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया तथा कार्यालय में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, विशाल शर्मा, राजस्व हरिश गोस्वामी, समीर वाजपेई, एएसआई सुनील अवस्थी, अनंत सिंह राजपूत, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत सहित स्वच्छतादूत उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातनी पर्व दीपावली एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिसे सभी को मिलजुलकर मनाया जाना चाहिए। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ खूब धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाएं।

स्वदेशी निर्मित वस्तु को बढ़वा दें

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने समस्त नागरिकों से आव्हान किया कि स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा दें। इससे स्थानीय दुकानदारों और व्यवसाइयों को लाभ होगा। दीपोत्सव पर्व हमारा त्यौहार है इसलिए हमारे देश के नागरिकों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की ही बाजार में खरीददारी करें। नपा द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए एसएनजी ग्राउंड में लगे दीपावली त्यौहार को टेक्स फ्री कर दिया है। गुप्ता ग्राउंड में फटाखा बाजार और एसएनजी ग्राउंड में दीपावली का बाजार सज गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.