---Advertisement---

नगरपालिका अध्यक्ष चौरे ने जल व्यवस्था को हाईटेक और दुरुस्त करने संभाली कमान

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एक्शन मोड में नजर आए। शनिवार की सुबह उन्होंने शहर के सभी प्रमुख संपवेल और पानी की टंकियों का दौरा कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि जल संकट की भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के कड़े निर्देश भी दिए।

काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान सूरजगंज स्थित पानी की टंकी पर पंप ऑपरेटर की अनुपस्थिति को अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सेवा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। मौके पर ही उन्होंने संबंधित ऑपरेटर का वेतन काटने के निर्देश दिए, जिससे विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी अनुशासन का संदेश गया है।

जीर्ण-शीर्ण ढांचे का होगा कायाकल्प

नगरपालिका अध्यक्ष ने न्यास कॉलोनी पार्क स्थित क्षतिग्रस्त टंकी की स्थिति को भांपते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने जर्जर ढांचे के समाधान और नए विकल्पों पर विचार करने की बात कही। वहीं, धौखेड़ा और खेड़ा संपवेल की मोटरों की पेंटिंग, वायरिंग और प्रेशर ग्राउटिंग के जरिए सिस्टम को अपडेट करने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले समय में तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित न हो।

स्वच्छता और सुदृढ़ीकरण पर जोर

अध्यक्ष पंकज चौरे ने शहर की हर टंकी की गहराई से जांच की और अधिकारियों को क्वालिटी मेंटेनेंस निर्देश दिया। गांधीनगर और सावरकर स्टेडियम में टंकियों की पीडब्ल्यूडी लेबर के माध्यम से विशेष सफाई, नई सीढिय़ां लगाने और लीकेज दुरुस्त करने की योजना बनाई गई।

पीपल मोहल्ला और हाउसिंग बोर्ड में वॉटरप्रूफिंग और प्लिंथ निर्माण कर ढांचों को मजबूती प्रदान की जाएगी। न्यास कॉलोनी संपवेल में आगामी बुधवार को विशेष सफाई अभियान और केमिकल ट्रीटमेंट कर पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जाएगी।
अध्यक्ष के इस औचक निरीक्षण से जल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में तत्परता देखी जा रही है।

पंकज चौरे ने सीएमओ ऋतु मेहरा, सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी और जल विभाग की टीम को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, रविन्द्र जोशी, और संजय दुबे सहित जल विभाग के प्रमुख कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.