इटारसी। नगर पालिका परिषद के खेड़ा स्थित समवेल पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर माता महाकाली का पूजन, कलश पूजन और मशीनों का पूजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा, सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी, सबइंजीनियर आदित्य पांडेय, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, नगरपालिका में जलकार्य विभाग सभापति गीता पटेल सहित जल कार्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बता दें कि खेड़ा स्थित समवेल पर नवरात्रि के अवसर पर माता के कलश की स्थापना की जाती है, यहां माता महाकाली का चित्र है, नवरात्रि में पंचमी के दिन महाकाली की पूजा के साथ ही समवेल की मशीनों की पूजा भी की जाती है।








