---Advertisement---

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश 

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली नगरपालिका में आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता सुना तथा उनका समाधान त्वरित करने के निर्देश संबंधित शाखा को दिए। जनसुनवाई में पार्षद राहुल गौर, पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर, उपयंत्री अंबक पाराशर, दीक्षा तिवारी, रीना गुप्ता, आयुषी रिछारिया सहित नगरपालिका का स्टाफ उपस्थित रहा। 

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर शुरू हुई जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।  नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के समक्ष आज वार्ड, मोहल्ले और पट्टा संबंधी शिकायत पहुंची। वार्ड 32 ग्वालटोली निवासी दिनेश, संतोष और आरव श्रीवास द्वारा नाली निर्माण संबंधी आवेदन दिया। उपयंत्री को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

वार्ड 23 में सांई बिहार कालोनी में सड़क निर्माण संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं वार्ड क्रमांक 8 की युवती पायल ने राशन कार्ड से नाम समर्पण किया। संजय नगर निवासी एक व्यक्ति ने पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत करने के लिए आवेदन दिया। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा समस्त उपयंत्री, शाखा प्रभारियों को जनसुनवाई में आए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.