---Advertisement---

डोलरिया में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला में नपाध्यक्ष ने बताया आगे का प्लान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा प्रत्येक बूथ पर 200 कार्यकर्ता बनाने हैं
  • जिला प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने कहा हर 18 वर्ष से अधिक व्यक्ति को बनाना है

इटारसी। भाजपा (BJP) की ओर से देश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आज नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) के डोलरिया (Dolariya) भाजपा मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया। सदस्यता अभियान की कार्यशाला के मुख्य वक्ता नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे (Pankaj Chaure) रहे। कार्यशाला में इनके अलावा भाजपा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी भरत सिंह राजपूत (Bharat Singh Rajput), नगरपालिका अध्यक्ष सिवनी मालवा रिंकू जैन (Rinku Jain), मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह राजपूत (Deependra Singh Rajput), जिला पंचायत सदस्य शिवा राजपूत (Shiva Rajput), प्रताप राजपूत (Pratap Rajput,), विरेंद्र गौर (Virendra Gaur), अर्चना मेहतो (Archana Mehto), ज्योत्सना पटेल (Jyotsna Patel), ब्रजकिशोर पटेल (Brajkishore Patel), सुनील चौधरी (Sunil Chaudhary) मंडल महामंत्री सहित अन्य मौजूद थे।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने यहां कार्यशाला में अभियान के भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर लक्ष्य के अनुसार पार्टी के नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। श्री चौरे ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमें 200 भाजपा सदस्य बनाने हैं। इसके लिए एक सितंबर से अभियान प्रारंभ हो रहा है। श्री चौरे ने कहा कि आज भाजपा जिस स्थान पर है वह आप देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण पहुंची है। श्री चौरे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है की तीसरी बार लगातार देश में भाजपा की सरकार बनी है।

जिला सदस्यता प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में आज विश्व में भारत की साख और सैन्य शक्ति लगातार बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डोलरिया मंडल को 10 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के हर वर्ग को पार्टी से जोडऩा हमारा मुख्य लक्ष्य है। प्रत्येक 18 वर्ष के वयस्क को पार्टी का सदस्य बनना है। देश में कोई भी पार्टी का विरोधी नहीं बचे, यह संकल्प लेकर सबको चलना होगा।

मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जिले में सबसे ज्यादा सदस्य बनाकर इतिहास रचना है। सभी लोग अपने अपने बूथ पर सक्रिय होकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष सिवनी मालवा रिंकू जैन ने कहा कि शक्ति केंद्रों पर बैठक कर हमें अपनी रणनीति आगे पहुंचानी है, प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान से जोडऩा है। कार्यशाला में सुनील राजपूत, राकेश गौर, मनीष पटेल, सतीश यादव, मनोज सिंह राजपूत, अभिषेक बडकुर, श्याम गालर, निवेश पाठक, मुकेश कुमार प्रजापति, राजू जैवार, राकेश सिंह राजपूत सहित अन्य मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!