नर्मदापुरम्। नगर के यातायात में व्यवधान उत्पन्न कर रहे नगर में बेसहारा घूमते हुए पशुओं को आज नगरपालिका के हांका दल द्वारा पकड़कर गोशाला में ले जाकर छोड़ा गया। साथ ही पशु पालकों को समझाइश दी गई।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है।
बुधवार और गुरूवार को रसूलिया क्षेत्र से फौजदार पेट्रोल पंप, भोपाल तिराहे, गीता भवन के सामने से रोड पर बैठे आवारा 34 सांडों को पकड़कर बम्हनगांव की गोशाला में छोड़ा गया। इस कार्रवाई में हांका दल के गगन सोनी के साथ रविंद्र ठाकुर, दिलीप कहार, तरूण शुक्ला, प्रेम लश्करी, मोहन कहार, संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।








