---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

नपाध्यक्ष ने किया 3 वार्ड का निरीक्षण, पानी निकासी के लिए लगाई टीम

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal President Pankaj Choure) ने आज वार्ड 30, 24 और 29 का निरीक्षण किया। वार्ड 30 एफसीआई एरिया (FCI Area) में पानी की निकासी की समस्या, वार्ड 24 में मस्जिद के पास मुख्य रोड पर पानी निकासी की समस्या और वार्ड 29 में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड 30 के पार्षद धर्मदास मिहानी (Dharmdas Mihani), वार्ड 24 के पार्षद प्रतिनिधि शाहबाज बेग (Ward 24 Councilor Shahbaz Baig), वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल वर्मा (Rahul Verma), एई मीनाक्षी चौधरी (Meenakshi Chowdhary), उपयंत्री आदित्य पांडे (Aditya Pandey), स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी (RK Tiwari) सहित अन्य मौजूद रहे। वार्ड 30 में झुग्गी एरिया की महिलाएं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के कार्यालय पहुंची थीं। जिस पर उन्हें साथ लेकर अध्यक्ष श्री चौरे मोहल्ले में पहुंचे थे। यहां अध्यक्ष श्री चौरे ने पार्षद के साथ निरीक्षण किया।

यहां नाली निर्माण के लिए जगह देखी। कुछ महिलाओं ने यहां रोड पर बनी मढिय़ा को शिफ्ट करने की मांग अध्यक्ष श्री चौरे से की। वहीं वार्ड 24 में पार्षद प्रतिनिधि शाहबाज बेग ने मुख्य रोड पर नाली में सफाई के लिए निरीक्षण कराया। यहां तत्काल ही गैंग लगाकर सफाई कार्य अध्यक्ष श्री चौरे ने लगवाया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.