---Advertisement---

निर्माण और विकास कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – वार्ड क्रमांक 05 शिवराजपुरी कॉलोनी में नाली की समस्या देखने भी पहुंचे

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे तीन वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने शुरुआत वार्ड 10 से की। इसके अलावा वार्ड 34 और वार्ड 05 में भी निरीक्षण किया। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि वार्ड 10 में बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान साथ में उपयंत्री मयंक अरोरा भी मौजूद थे।

नपाध्यक्ष ने उपयंत्री से कहा कि सड़क का ढलान ऐसा रहे जिसमें पानी बीच में न रुके। इसके अलावा वे पुरानी इटारसी के वार्ड 34 के चयन कॉलोनी के पार्क में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की निधि से लग रहे पेयवल ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां स्थानीय नागरिकों की मांग पर विधायक डॉ शर्मा ने पेयबल ब्लॉक लगाने की घोषणा की थी।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अशोक मालवीय, भाजपा नेता आशीष मालवीय, शुभम राठौड़ मौजूद थे। वार्ड 05 में देखी नाली की समस्या नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे यहां से वार्ड क्रमांक 05 में एक नाली की समस्या देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना व स्थानीय नागरिक भी थे। यहां जल्दी ही नाली का निर्माण होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.