---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ ये कर रही नगर पालिका

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक (single use plastic) के प्रयोग के विरोध में फिर से मुहिम प्रारंभ की है। आज वार्ड 3 की आंगनवाड़ी में महिलाओं को एकत्र कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जानकारी देकर बताया सिंगल यूज प्लास्टिक मानव जीवन के लिए बहुत खतरनाक है, इसलिए हमें जीवन पर्यंत प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है और ना ही किसी को करने देना है।
शासन ने अमानक पॉलीथिन के परिवहन, भंडारण, विक्रय और उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाई है। नगरीय निकाय द्वारा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से भी अपील की जा रही है कि पॉलिथीन का उपयोग ना करें। बाजार जाते समय कपड़े का थैला लेकर बाजार जाए। इसके लिए 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से वादा लिया जा रहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इसका उद्देश्य नागरिकों में अमानक सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह से रोकने की अपील की जा रही है। इस दौरान संगोष्ठी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जन जागरूक किया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patel) ने भी जनता से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल प्लेट, कटोरी, गिलास पॉलिथीन आदि सामग्री का प्रयोग ना करें। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में नगर पालिका इटारसी का सहयोग करें।

16 it 2

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.